पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाई रामानंदाचार्च भगवान की जयंती

धूमधाम से मनाई रामानंदाचार्च भगवान की जयंती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. - बालोतरा
वैष्णव समाज बालोतरा व वैष्णव सेवा समिति के तत्वावधान में जगदगुरु रामानंदाचार्य महाराज की जयंती शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
गुरुवार को जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। समदड़ी रोड हनुमान बगेची के गादीपति नारायणदास महाराज, महामंडलेश्वर राघवदास महाराज, सुखरामदास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम में रामानंदाचार्य भगवान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने व शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय जोधपुर के अधिवक्ता एनडी निंबार्क ने कहा कि वैष्णव शिक्षा में आगे बढ़कर उच्च पदों तक पहुंचे। बालिका शिक्षा के प्रयास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
आर्थिक रूप से समाज संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। जगदगुरू के बताए रास्ते को आचरण में लाएं। समारोह अध्यक्ष अखिल राजस्थान पुजारी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष खेमदास वैष्णव पारलू ने कहा कि रामानंदाचार्य हमारे आदर्श है। जिनकी जीवन यात्रा के प्रयासों से सनातन धर्म को नई दिशा मिली है। अनादीकाल से पुजारी मंदिरों पर आश्रित है, जिनके पास आजीविका के लिए डोली भूमि पर वर्ष 1991 में तत्कालीन राज्य सरकार ने पुजारी का हक खत्म कर स्वामित्व छीन लिया। जिसे प्राप्त करने के लिए पुजारियों का संघर्ष जारी है। विशिष्ट अतिथि मोहनदास जोधपुर ने कहा कि समाज एकजुट होकर शिक्षा को बढ़ावा दें तथा संगठन का विस्तार कर समाज में मजबूती लाएं। विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ वाणिज्यकर अधिकर सर्वेश्वर निंबार्क ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचने के लिए समाज के युवाओं का मार्गदर्शन जरूरी है, जो निसंकोच प्राप्त करें। पुजारी महासभा के प्रदेश महामंत्री श्रवणदास जोधपुरी ने डोली भूमि का हक प्राप्त करने संघर्ष में सभी मिलकर आगे बढ़ें। अमरदास जोधपुर ने विचार व्यक्त किए। समारोह के प्रारंभ में साधु संतों ने जगदगुरू रामानंदाचार्य की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। समिति के अध्यक्ष रमेश पचपदरा, उपाध्यक्ष विनोददास अग्रावत, सचिव मनोहरदास अग्रावत, कोषाध्यक्ष गणपतदास रतेऊ, खेलकूद मंत्री राहुल पीपावत, प्रचार मंत्री अशोककुमार अग्रावत, तनसुखदास, बाबूदास इंद्राणा, बाबूदास, जवेरीदास, द्वारकादास, राघेश्याम निंबार्क, तुलसीदास धुधाड़ा, राधेश्याम पटवारी सहित सदस्यों ने अतिथियों का साफा, माला व स्मृति चिह्न से सम्मान किया। समारोह में महाप्रसादी के लाभार्थी बाबूदास, जगदीशप्रसाद, रमेशकुमार, मुकेश पीपावत परिवार पचपदरा का बहुमान किया गया। रतन वैष्णव, चरणदास की ओर से स्व. अचलदास पीपावत की स्मृति में दसवीं व बारहवीं में सर्वाधिक अंक पात्र करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एक-एक हजार रुपए नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। सेवा समिति की ओर से शिक्षा व खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। भंवरदास अग्रावत, सांवलदास जसोल, गुलाबदास दाखां, राधाकिशन बीसु, ईश्वरदास अग्रावत, बाबूदास नोखड़ा, चरणदास वैष्णव, हंसराम कुबावत, पवनदास जसोल, लालदास, नरसिंगदास समदड़ी, बालकदास जानियाना, प्रेमदास, अचलदास भूगडा, पुखराज करमावास सहित समाज बंधुओं ने भाग लिया।



भास्कर न्यूजक्चसिवाना

वैष्णव समाज व वैष्णव नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को रामानंदाचार्य जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महोत्सव में समाज के बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गुरुवार को कस्बे के ठाकुरजी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 3 बजे ढोल नगाड़ों व विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में सिवाना के गादीपति अभयराम महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। महाराज का वैष्णव समाज के गणमान्य लोगों की ओर से माला पहना श्रीफल भेंट कर बहुमान कर चरण वंदना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में भगवान रामानंदाचार्य की प्रतिमा पर पुष्प मालाए चढ़ाकर समाज बंधुओं ने मंगल कामना की। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम व कृष्ण परिवार की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। मधुर भजनों की धुनो के साथ युवा नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा पोल के अंदर से सदर बाजार, बस स्टैंड, गांधी चौक, मोकलसर रोड, पादरू रोड, नया कुआं रोड होते हुए पुन: ठाकुरजी मंदिर पहुंची। जहां रामानंदाचार्य भगवान की महाआरती के साथ प्रसादी वितरण की गई। इस दौरान समाजबंधुओं ने रामानंदाचार्य के जयकारे लगाकर मंदिर प्रांगण

गूंजायमान कर दिया।

सिवाना में ठाकुरजी मंदिर से शोभायात्रा निकली