पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बोस’ की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

‘बोस’ की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गोपीकिशन गेस्ट हाउस में मनाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। भाजपा नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेजर पर्वतसिंह महेचा, डॉ. प्रियंका चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी के सानिध्य व कैलाश मेहता की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर पर्बतसिंह, प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद सुरेश मोदी, अंबालाल अलबेला, असरफ अली, वीरसिंह भाटी, कैलाश मेहता ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर विचार व्यक्त किए।
भाजपा नगर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान महादान की रैली के रूप में सुभाष चन्द्र बोस जिंदाबाद, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारों के साथ पैदल राजकीय अस्पताल पहुंच रक्तदान शिविर आयोजित किया।शिविर में डॉ. प्रियंका चौधरी, गजेन्द्रसिंह रावणा, ताराराम सियाणी, भगवानसिंह शिव, चंदन जाटोल, गोपालदास वडेरा, बाबूलाल सोनी, जीवाराम मेघवाल, नगर महामंत्री हरीसिंह राठौड़, किशनलाल खोरवाल, मनोज कुमार छाजेड़, ने रक्तदान किया। शिविर में भाजपा नेत्री डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि रक्तदान कार्य एक महादान का कार्य है जिसमें आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी ने बताया रक्तदान करने से दो जिंदगी को नवजीवन मिलता है। नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र के मार्ग पर चल रक्तदान करने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहाड़सिंह चूली, आनंद पुरोहित, चंदन जाटोल, नगरमंत्री जीवाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, बलवंतसिंह भाटी, पार्षद प्रकाश सर्राफ, सवाईसिंह राठौड़, फूसाराम पंवार, प्रेम सांवासिया, महेन्द्र पुरोहित, किशोर भार्गव, स्वरूपाराम प्रजापत, नियामा खां मैरासी, कैलाश आचार्य, हितेश सिंधी, लक्ष्मणसिंह सोढ़ा, अनवरसिंह बंधड़ा व पार्टी कार्यकर्ता साथ थे।