पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय आयुक्त गैरा ने किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त गैरा ने किया निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपीटी नागाणा, कलेक्ट्रेट व जेल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
संभागीय आयुक्त हेमंत गैरा गुरुवार को अपने वार्षिक निरीक्षण के तहत बाड़मेर पहुंचे और विभागीय कार्य प्रणाली का जायजा लिया। जोधपुर से आते वक्त एमपीटी नागाणा, उसके बाद बाड़मेर कलेक्ट्रेट और जेल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद संभागीय आयुक्त एमपीटी नागाणा पहुंचे, जहां जिला प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा केयर्न कंपनी के अधिकारियों से तेल उत्पादन सहित अन्य जानकारियां ली। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद हेमंत गैरा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर भानु प्रकाश एटुरू, एडीएम अरुण पुरोहित सहित अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुछ शाखाओं का निरीक्षण भी किया।