पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग

शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. सरकार की ओर से जिला परिषदों के माध्यम से 3 माह पूर्व करवाई करवाई गई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 का परिणाम नहीं जारी किए जाने से अभ्यर्थियों में भारी रोष है। गुरुवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप भर्ती परीक्षा का शीघ्र परिणाम जारी करने की मांग की।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2013 को हुआ था। जिसमें प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं ने शिक्षक बनने के लिए परीक्षा दी थी। लेकिन परीक्षा के करीब 3 माह बाद भी परिणाम का इंतजार है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पूर्व परिणाम जारी करने को लेकर अभ्यर्थियों की मांग उठने लगी है। अभ्यर्थियों की मांग है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का शीघ्र परिणाम जारी किया जाए, ताकि बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ सके। अभ्यर्थियों ने सरकार को भेजे ज्ञापन में 31 जनवरी 2014 तक परिणाम जारी करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति
बाड़मेर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति की बैठक महावीर पार्क में देवीसिंह सोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जगदीश सियाग ने बताया कि समिति ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि 31 तक परिणाम घोषित नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।बैठक में सचिव चंद्रवीर पोटलिया, आवड़दान, भवानी गोदारा, खेमाराम बाना, पर्वतसिंह, गोमाराम सहित कई अभ्यर्थी मौजूद थे।