पांच साल से छात्रवृत्ति का इंतजार
बाड़मेर. क्षेत्र के वार्ड छत्तीस निवासी लक्ष्मी पुत्री स्वरूपचंद सुथार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप पिछले पांच साल से बकाया छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग की है। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2008 में बीएड पाठयक्रम में जयनारायण व्यास महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बाड़मेर में प्रवेश मिला। विधवा की पुत्री होनेव आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत महाविद्यालय प्राचार्य के मार्फत फीस वापसी का आवेदन किया।23 हजार 500 रुपए की राशि को लेकर कई बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को अवगत करवाया, लेकिन छात्रवृत्ति की राशि अब तक नहीं लौटाई गई। सरकार ने 60 दिवसीय कार्ययोजना में छात्रवृत्तियां देने का निर्णय किया। जिसे ध्यान में रखते हुए उक्त राशि का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया है।