पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर स्थित किशनगढ़ फायरिंग रेंज में की थी खुदकुशी

जैसलमेर स्थित किशनगढ़ फायरिंग रेंज में की थी खुदकुशी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
.भारत-पाक सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले की किशनगढ़ फायरिंग रेंज में बुधवार तड़के खुदकुशी करने वाले बीएसएफ के जवान का शव गुरुवार को जोधपुर से नियमित फ्लाइट में दिल्ली व रांची होते हुए छत्तीसगढ़ भेजा गया है। वहां से शव सड़क मार्ग से मृतक के पैतृक गांव भेजा जाएगा। बीएसएफ के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का निवासी कांस्टेबल एएस पिंज बीएसएफ की 79 बटालियन में कार्यरत था।
किशनगढ़ फायरिंग रेंज में बुधवार तड़के उसने खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह गत 14 जनवरी को ही एक माह की छुट्टी से लौटा था। वह घरेलू समस्या के चलते कई दिनों से परेशान था।



बीएसएफ जवान का शव छत्तीसगढ़ भेजा