पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन को लेकर उपजा विवाद

जमीन को लेकर उपजा विवाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. गडरा चौराहे के पास शनि देव मंदिर के पीछे स्थित जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग ने उक्त जमीन पर चारदीवारी निर्माण शुरू किया तो लोगों ने विरोध करते हुए स्वयं का कब्जा होने का दावा किया है। उक्त जमीन को लेकर बीते दो दिन से खींचतान चल रही है।
शनिदेव मंदिर के पीछे की जमीन पर वन विभाग ने चार दीवारी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कब्जे हटाए। इस पर विक्रमसिंह व मोतीसिंह ने आपत्ति जताते हुए बताया कि उक्त जमीन तो सन 1994 में उन्होंने खरीदी थी। इस संबंध में इकरारनामा पेश किया। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर वर्षों से कब्जा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी मनमर्जी से बेदखल कर रहे है। इसकी तरमीम करवाई जाए।
इस संबंध में उप वन संरक्षक लक्ष्मण लाल ने बताया कि यह जमीन वन विभाग की है। कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है। एक एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। ये लोग उक्त जमीन हड़पने की नियत से विवाद खड़ा कर रहे हैं।