- Hindi News
- लीलाला की जमीन अवाप्ति से मुक्त करने की मांग
लीलाला की जमीन अवाप्ति से मुक्त करने की मांग
बाड़मेर. रिफाइनरी पचपदरा में शिफ्ट होने के बावजूद लीलाला व आस पास के गांवों की जमीन को अधिग्रहण मुक्त करने की मांग को लेकर किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जमीन अवाप्त मुक्त नहीं होने पर मुआवजा देने की मांग रखी।
जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर के सचिव हंसराज गोदारा के नेतृत्व में किसानों ने एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रिफाइनरी के लिए सरकार ने लीलाला, कोलू, बायतु चिमनजी की ग्राम पंचायतों की जमीन अवाप्त करने के लिए आरक्षित की। इसके बाद रिफाइनरी पचपदरा में शिफ्ट करने के साथ शिलान्यास कर दिया गया। लेकिन उक्त जमीन को अवाप्त मुक्त नहीं किया गया। ऐसे में किसानों को विकास कार्यों के साथ जमीन रूपांतरण, बेचान नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अभी तक जमीन को अवाप्त मुक्त नहीं किया गया। गोदारा ने बताया कि जल्द ही जमीन को अवाप्त मुक्त किया जाए। साथ ही एक साल तक जमीन को आरक्षित रखने पर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसान मूलाराम सारण, ठाकराराम गोदारा, ओमप्रकाश, नरसिंगा राम, खेमाराम समेत कई जने मौजूद थे।