पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकर्म से उपचार तो शुरू, लेकिन विशेषज्ञ नहीं

पंचकर्म से उपचार तो शुरू, लेकिन विशेषज्ञ नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
स्वर्णनगरी के आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म पद्धति से चिकित्सा प्रारंभ तो हो गई, लेकिन उसका पूरा लाभ जिलेवासियों को नहीं मिल रहा है। स्टाफ व संसाधनों के अभाव में यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समस्या हो रही है। जिला अस्पताल में आयुर्वेद की प्रसिद्ध पद्धति पंचकर्म लागू तो कर दी गई लेकिन पंचकर्म विशेषज्ञ नहीं होने से भी कार्य में परेशानी आ रही है। हालांकि शहरवासियों द्वारा पंचकर्म का लाभ तो लिया जा रहा है,लेकिन पंचकर्म पद्धति की कुछ विशेषताओं के विशेषज्ञ नहीं होने से पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है।