पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो सहित...मोदी व रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा खेल रही रिफाइनरी का खेल : चौधरी

फोटो सहित...मोदी व रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा खेल रही रिफाइनरी का खेल : चौधरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी ने कहा कि रिफाइनरी बाड़मेर ही नहीं राजस्थान के लोगों का अधिकार व हक है। सरकार अगर रिफाइनरी को लेकर कुछ गड़बड़ी करती है तो उसके परिणाम उसे भुगतने होंगे। इसके लिए चाहे आंदोलन करना पड़े या फिर न्यायपालिका के जरिए लड़ाई लड़ी जाएगी।



रोजाना 1,82982 बैरल तेल उत्पादन

वित्तीय तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए केयर्न ने अब तक के उच्चतम उत्पादन के कारण रिकॉर्ड राजस्व के संकेत दिए, गत तिमाही के दौरान बाड़मेर के तेल क्षेत्रों से औसतन एक लाख चौरासी हजार नौ सौ बयासी बैरल तेल प्रतिदिन उत्पादित किया गया। यह उत्पादन लघु तेल क्षेत्रों से तेल निकले जाने के साथ अप्रैल तक दो लाख बैरल तेल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

खुशखबर : 60 करोड़ बैरल तेल उत्पादन की संभावना

बाड़मेर. थार में तेल उत्खनन में जुटी केयर्न इंडिया ने दो नए पेट्रोलियम उत्पादन के स्त्रोत खोजे हैं। नवीन तेल खोज के साथ बाड़मेर ब्लॉक में कंपनी को 28वीं सफलता मिली है। इससे लगभग 50 से 60 करोड़ बैरल तेल की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक ऐश्वर्या ऑयल फिल्ड में बीस हजार बैरल तेल प्रतिदिन उत्पादन होगा। वहीं मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल को भी उत्पादन व संग्रहण की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। केयर्न इंडिया के सीईओ पी एलांगो ने बताया कि कंपनी द्वारा संचालित क्षेत्रों में नए संसाधन खोजने और उनके मूल्यवर्धन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2013 में शुरू किए गए अन्वेषण अभियान की प्रगति संतोषजनक है। इस क्षेत्र में पहली नई खोज ऐश्वर्या के निकट हुई है। जहां जांच के दौरान 450 बैरल तेल प्रतिदिन प्रवाह किया गया। दूसरी खोज वी2 वाई के रूप में बाड़मेर हिल फार्मेशन में की गई। मंगला तेल उत्पादन को बढ़ाने के लिए दुनिया के अब तक के सबसे बड़े उन्नत तेल प्राप्ति अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत तेल भंडार में पोलीमर को प्रवेश करवाकर तेल उत्पादन बढ़ाया जाएगा।

तेल के दो नए भंडार मिले

...वरना सड़कों पर उतरेगी जनता: जैन



विधायक मैवाराम जैन ने कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण में रिफाइनरी को लेकर की गई आलोचना से लगता है कि भाजपा सरकार की मंशा रिफाइनरी के मुद्दे पर ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार ने रिफाइनरी का काम समय रहते नहीं शुरू किया तो जनता सड़कों पर उतर आएगी। विधायक जैन ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बाड़मेर में रिफाइनरी स्वीकृत कर प्रदेश को एक ऐतिहासिक सौगात दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रिफाइनरी को लगाना नहीं चाहती है, जो प्रदेशवासियों के साथ एक धोखा है।



ञ्च किसान संघर्ष समिति का धरना जारी

: पचपदरा. किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ तहसील

कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए जाते पूर्व विधायक।

बाड़मेर-सांचौर बेसिन के मंगला, भाग्यम, रागेश्वरी, सरस्वती सहित अन्य ऑयल फिल्ड में तेल के भंडार है, जिससे रिफाइनरी के लिए तेल को बहार से मंगवाने की आवश्यकता नहीं रही है।

उद्योग 11 तरह के बायो प्रोडक्ट निकलेंगे जिससे करीब 500 उद्योगिक इकाइयां लगेगी

आय 35,000 करोड़ सालाना ((रिफाइनरी लगने के बाद))

उम्मीद अभी केयर्न की ओर 1.८२ लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल का उत्पादन हो रहा है, इसे जल्द ही 3.5 लाख बीपीडी तक किया जाएगा।

ऑयल

सबसे बेहतर

यह है बाड़मेर की रिफाइनरी

अवसर

एक लाख लोगों को रोजगार

लागत

3736

करोड़ रुपए

नुकसान भुगतने के लिए तैयार रहें

रिफाइनरी के मुद्दे पर बाड़मेर सांसद हरीश चौधरी का पलटवार