कोहरे में लिपटी औद्योगिक नगरी
भास्कर न्यूज - बालोतरा
शहर सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भी मौसम में आए बदलाव का दौर जारी रहा। सवेरे 10 बजे तक औद्योगिक नगरी घने कोहरे से लिपटी रही। वहीं दोपहर करीब 12 बजे बाद सूरज बादलों के आगोश से निकला। सर्द हवाओं में धूप से लोगों ने राहत महसूस की। रात्रि के दरयान ओस पडऩे से सवेरे खुले में रखे वाहनों ओस की बूंदें नजर आई, वहीं ओस के चलते सड़कें भी भीगी हुई दिखी। ओस पडऩे से ठंड में भी इजाफा हुआ। लोग पूरे दिन ऊनी लबादों में लिपटे रहे। सुबह कोहरा छाए रहने तथा ठंड के बढ़ोतरी के चलते लोगों को कंपकंपाती सर्दी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे।
१० बजे तक घरों में रहे
शुक्रवार को दोपहर बाद धूप खिली। इससे पूर्व पूरा शहर सवेरे 10 बजे तक घने कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए लोगों ने भी बाहर निकलना उचित नहीं समझा। घरों में दुबके अधिकांश लोग धूप खिलने के बाद बाहर निकले और अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाए। गृहणियां भी गुनगुनाती धूप में घरों की छतों पर अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाती नजर आई। धूप निकलने के बाद काफी देर तक लोग धूप सेंकते नजर आए।
सिवाना में भी कोहरा-
सिवाना. शुक्रवार को घना कोहरा छाए रहने व ठिठुरन बढऩे से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अलसुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक घने कोहरे के कारण सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हो पाए तथा बाजारों में चहल-पहल कम रही। लोग ठिठुरन से बचने के लिए ज्यादातर घरों में ही दुबके रहे। घने कोहरे के कारण मुय राजमार्ग पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे से सिवाना दुर्ग की पहाडिय़ों भी ढकी दिखी।