पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाएं

एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करवाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाने की ली शपथ
जैसलमेर. स्वास्थ्य भवन के सभागार में शुक्रवार को ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ के अवसर पर ‘‘बेटी बचाओ’’ अभियान के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए समस्त विभागीय कार्मिकों के साथ संकल्प ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डीपीएम आशीष खण्डेलवाल ने उपस्थित सभी कार्मिकों को बेटी बचाओ संबंधी शपथ दिलाई। अपने पूरे जीवन काल में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कन्या भ्रूण हत्या जैसे पाप में भागीदार न बनने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बालिकाओं की संख्या में निरंतर कमी आ रही है एवं बाल लिंगानुपात बिगड़ता जा रहा है। राजस्थान में वर्ष 2001 में बाल लिंगानुपात 909 से घटकर वर्ष 2011 में 888 रह गई है। विभाग द्वारा इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए बेटी बचाओं अभियान के जरिए कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एवं समाज में बेटी की महत्ता बताने के लिए जागरूकता लाने का हर स्तर पर प्रयास भी किया जा रहा है। समाज को जागरूक बनाने के साथ बेटियों को गौरव के साथ जीने का अधिकार देना समाज के हर वर्ग के व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएचएम द्वारा ‘‘ आओ हम सब अलख जगाएं, बेटी जन्में खुशी मनाएं’’ के नारे के माध्यम से जागरूकता के कार्य को गति प्रदान करने की बात कही।
क्चक्चक्च