भाजपा मंडल की बैठक
बालोतरा. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्थानीय जैन सराय शास्त्री चौक में आयोजित होगी। मीडिया प्रभारी बाबूलाल ओस्तवाल ने बताया कि शहर मंडल प्रभारी गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की जानकारी व विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पचपदरा विधायक अमरा राम चौधरी, जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल मौजूद रहेंगे। शहर मंडल बैठक की अध्यक्षता मदनराज चौपड़ा करेंगे। चौपड़ा ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी सदस्य, पालिका सभापति, उप सभापति, पार्षद, पूर्व पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व सभी वार्ड अध्यक्ष भाग लेंगे।
ग्रामीण मंडल की बैठक गायत्री मंदिर में : भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक शनिवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा तथा विधायकों का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। मंडल महामंत्री शांतिलाल सुथार ने बताया कि बैठक में पचपदरा विधायक अमरा राम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई तथा बायतु विधायक कैलाश चौधरी मौजूद रहकर आगामी लोकसभा चुनावों पर विचार-विमर्श करेंगे।
क्चक्चक्च