- Hindi News
- उड़ान कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित
उड़ान कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित
भास्कर न्यूज - बालोतरा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक कॉलेज असाड़ा में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम उड़ान 2014 के तीसरे दिन शुक्रवार को क्रिकेट, बैडमिंटन व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
संस्था के निदेशक कैलाश लोहिया ने बताया कि तीनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच शनिवार को कॉलेज परिसर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका इंजीनियर विष्णु गुप्ता, इंजीनियर सुदर्शन जुगतावत व इंजीनियर ओमप्रकाश सोनी ने निभाई। प्रिंसीपल सत्यनारायण अग्रवाल ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।