- Hindi News
- पचपदरा विधायक ने विधानसभा में उठाया बजरी का मुद्दा
पचपदरा विधायक ने विधानसभा में उठाया बजरी का मुद्दा
बालोतरा. जयपुर में आयोजित हुए पहले विधानसभा सत्र में भाग लेकर पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी शनिवार को बालोतरा आएंगे। इसके बाद वे यहां विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसुनवाई के बाद भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में भाग लेंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा ने बताया कि विधायक सवेरे 8 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। इसके बाद विधायक चौधरी सवेरे 9 बजे सरवड़ी, 10 बजे डोली तथा 11 बजे शिवनगरी गांव का दौरा कर जनसुनवाई करेंगे। वहीं दोपहर 12 बजे नगर मंडल तथा दोपहर 1.30 बजे ग्रामीण मंडल की बैठक में शिरकत करेंगे। चौपड़ा ने बताया कि विधायक चौधरी ने विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र में बजरी ठेकेदार की ओर से मनमानी राशि वसूल कर बजरी परिवहनकर्ताओं को प्रताडि़त करने का मुद्दा उठाया। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस दौरान विधायक के साथ खीमसिंह मूंगड़ा, वागाराम चौधरी, माणक माली, साबीर खां मेहर ((पप्पूभाई)), देवीसिंह व मोहन घांची आदि साथ थे। इधर बालोतरा में रेस्ट हाउस के बाहर बजरी दरों के विरोध में धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने जाकर धरनार्थियों की समस्या सुनीं और समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।