वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ ध्वजारोहण
भास्कर न्यूज - बालोतरा
पचपदरा रोड स्थित शंखेश्वर पाŸर्वनाथ रणुजा तीर्थ की 12 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लाभार्थी परिवार जवाहरलाल गौतमचंद लूंकड़ की ओर से मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष किशोर लूंकड़ ने बताया कि सवेरे 11 बजे लूंकड़ परिवार के मदन व संगीता लूंकड़ ने ढोल-धमाके के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। ध्वजारोहण के दौरान जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के बाद आरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। बरसी के उपलक्ष में श्रृंगारित प्रतिमाओं की आंगी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। कार्यक्रम में अशोक पवन लूंकड़, पुष्पराज कोठारी, खीमराज ओस्तवाल, माणक महावीर लूंकड़, लालचंद सिंघवी, राजेंद्र भंसाली, मिश्रीमल सिंघवी, रमेश भंसाली, मितेष, आशीष लूंकड़, सुरेश गोठी, गौतम भंडारी, गौतम ओस्तवाल, जवाहर डागा, गौतम सिंघवी, चिंरगीलाल चौपड़ा, पृथ्वीराज चौपड़ा, कनकराज सहित कई जने मौजूद थे। ध्वजारोहण का कार्यक्रम जालोर निवासी विधिकारक दिनेश भाई की ओर से संपन्न
करवाया गया।