पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालोतरा में ये होंगे सम्मानित

बालोतरा में ये होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. उपखंड मुख्यालय बालोतरा पर 26 जनवरी 2014 गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 35 जनों को एसडीएम अयूब खां सम्मानित करेंगे। एसडीएम अयूब खां ने बताया कि नवोदय स्कूल की छात्रा हिमांशी, खेतलानाडी स्कूल की छात्रा ममता पटेल व ममता राजपुरोहित, गुरुकुल स्कूल की छात्रा हेली सालेचा, आदर्श स्कूल माजीवाला के छात्र कुलदीपसिंह, सीनियर स्कूल के छात्र अशोक कुमार को सम्मानित किया जाएगा। एमटीएम स्कूल के पीयूष पंवार, भीलों की ढाणी ढंड स्कूल के कृष्णपालसिंह, लॉयन्स क्लब जसोल-बालोतरा, कार्यालय सहायक उमाशंकर पालीवाल, वरिष्ठ लिपिक मोहनलाल रति व गोरधन पंवार, कनिष्ठ लिपिक सीमा भाटी, लिपिक रामेश्वरसिंह राजपुरोहित को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार अध्यापक मेघाराम, पटवारी कालूराम, प्रसाविका परमेश्वरी व सतीजा, समाजसेवी दौलत, हैड कांस्टेबल हनुमानाराम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपाराम चौधरी व रणछोडऱाम माली को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सेवानिवृत्त अध्यापक मांगीलाल खारवाल, मीटर रीडर किशनलाल शर्मा, पृथ्वीराज राव, सरपंच आईदानराम चौधरी, रिसोर्स पर्सन देवपाल जुगतावत, पत्रकार मुकेश कुमार, पोस्टमास्टर चिमनाराम दहिया, डाक वितरक बाबूलाल भाटी, कार्यवाहक जमादार ओमप्रकाश, कार्यवाहक ड्राइवर रमेश कुमार, सफाई कर्मचारी अंतरादेवी, ग्रामसेवक रतन सोनी, जेईएनअखाराम पंवार सम्मानित होंगे।