- Hindi News
- रामानंदाचार्य जयंती पर रात्रि में भजन संध्या आयोजित
रामानंदाचार्य जयंती पर रात्रि में भजन संध्या आयोजित
बालोतरा. वैष्णव समाज व चतु: संप्रदाय वैष्णव विकास संस्थान की ओर से रामावत संप्रदाय के संस्थापक और जगद्गुरू रामानंदाचार्य का जन्मोत्सव वैष्णव समाज वनूमाता मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। अध्यक्ष विनोदकुमार ने बताया कि रात्रि में रामानंदाचार्य की जयंती के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में वैष्णव समाज के गायक कलाकारों की ओर से गणपति वंदना करते हुए गुरू वंदना, गुरू महिमा और बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जगद्गुरू के जन्मोत्सव के अवसर पर देवीदास, बाबूदास किलावत, मीठालाल दाखां, राधाकिशन कुबावत, पुरुषोतमदास, जेसियाराम, सहदेव, कमलकिशोर, महेंद्र, दामोदरदास, बजरंगदास पाटोदी, बजरंगदास बामसीन, सोहनप्रकाश पीपावत, दिलीप अग्रावत, अशोक लश्करी, बाबूदास इंद्राणा, जगदीश कुबावत, मोहनदास पीपावत, सुरेश निंबार्क, विनोद अग्रावत, किशोरदास, नरेंद्रदास सहित समाज बंधुओं व संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया।