पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
गणतंत्र दिवस 2014 के उपलक्ष्य में राज्य विद्युत प्रसारण निगम 400 केवी जीएसएस वृत्त बाड़मेर की एक दिवसीय वृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 132 केवी जीएसएस बाड़मेर परिसर में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता आरसी सांखला एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बी.एल जैन के आतिथ्य में हुआ। एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 400 केवी जीएसएस बाड़मेर की टीम दूसरे साल भी विजयी रही। इसी तरह वॉलीबाल एवं रस्सा कस्सी में 132 केवी जीएसएस एवं पीएलसीसी व सीएंडएम बाड़मेर की संयुक्त टीम विजयी रही। सौ मीटर दौड़ में प्रभाकर यादव, धोरीमन्ना टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कपिलदेव सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरिज चुने गए। यह जानकारी कनिष्ठ अभियंता स्नेह राजपुरोहित ने दी है।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर : ग्राम पंचायत स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारी राउमावि सोनड़ी के खेल मैदान में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। यहां हो रही तैयारियों में राजकीय तथा निजी विद्यालय के 12 सौ छात्र-छात्राएं पीटी परेड व व्यायाम में भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य भारमल राम विश्नोई ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक सुखराम के सानिध्य में तैयारी हो रही है। छात्रों द्वारा भारत का मानचित्र मैदान में बनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां भी जोर शोर से जारी हैं। समारोह में करीब 250 छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
राजस्थानी भाषा से ओतप्रोत होगा समारोह : अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा राजस्थानी भाषा और संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन गणतंत्र दिवस पर तरुण विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा।समिति के संगठन महामंत्री भंवरलाल जेलिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए समिति विशेष कार्यक्रम करेगी। समिति के प्रदेश उप पाटवी चंदन सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।