- Hindi News
- वॉलीबॉल खेलते दो छात्रों के गुट आपस में भिड़े, दो घायल
वॉलीबॉल खेलते दो छात्रों के गुट आपस में भिड़े, दो घायल
भास्कर न्यूज. बालोतरा
निकटवर्ती आसोतरा के राउमावि प्रांगण में गुरुवार को वॉलीबॉल खेलते समय दो छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में हुई मारपीट में दो छात्र गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नाहटा अस्पताल बालोतरा में भर्ती कराया गया। इस आशय में सिवाना थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए हैं।
सिवाना पुलिस के अनुसार विकास पुत्र शंकरसिंह राजपुरोहित निवासी आसोतरा ने मामला दर्ज कराया कि अयूब, रूस्तम, युनुस खां, रफीक वगैरह 7-8 जनों ने एकराय होकर वॉलीबॉल खेलते समय उसके व साथी हंसराजसिंह राजपुरोहित के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई। मारपीट में विकास व हंसराजसिंह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युनुस खां पुत्र ईमू खां मुसलमान निवासी आसोतरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि विकास व हंसराजसिंह वगैरह 7-8 जनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू की।