पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस कार्यालय में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

कांग्रेस कार्यालय में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यज - बालोतरा
भांडियावास रोड स्थित स्थित कांग्रेस कार्यालय में बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ६५ वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल भाटी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद तथा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
पेंशनर समाज भवन में मनाएंगे गणतंत्र दिवस : राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बालोतरा की ओर से ६५ वां गणतंत्र दिवस २६ जनवरी को समारोहपूर्वक स्थानीय पेंशनर समाज भवन में मनाया जाएगा।
मंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि रविवार को सवेरे ८ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद एक संगोष्ठी तथा स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समारोह में
बालोतरा, जसोल, पचपदरा तथा क्षेत्र के सभी पेंशनर समाज के सदस्य भाग लेंगे।