- Hindi News
- भास्कर न्यूज क्च बालोतराशहर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर
भास्कर न्यूज क्च बालोतराशहर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम अयूब खां को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में होमगार्ड के जवानों ने बताया कि नगर परिषद को कई...
फोटो है...24बीएलटी-3 बालोतरा. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते होमगाड्र्स।
भास्कर न्यूज. बालोतरा
शहर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम अयूब खां को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में होमगार्ड के जवानों ने बताया कि नगर परिषद को कई बार अवगत कराने के बावजूद संगठन कार्यालय उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इसके चलते होमगार्ड को बैठने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सभापति की ओर से अग्निशमन एवं नगर परिषद कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों को हटाकर निजी हितों के लिए ठेका व्यवस्था की गई, जिससे कई होम गार्डस कर्मचारी बेरोजगार हो गए है। ठेका व्यवस्था बंद करवाकर होमगार्ड के जवानों को लगाया जाए। राजकीय अस्पताल परिसर में होमगार्ड की तैनातगी, त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व, रैली, आपताकालीन व्यवस्था आदि के समय अधिकाधिक होमगार्ड लगाने की मांग की।
होमागाड्र्स ने सौंपा ज्ञापन