पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नियमित खेलकूद से एकाग्रता में वृद्धि’

‘नियमित खेलकूद से एकाग्रता में वृद्धि’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. शैक्षिक उन्नयन के साथ शारीरिक विकास जीवन का अनिवार्य घटक है। खेलकूद अध्ययन के साथ वर्तमान की महत्ती जरूरत है।
व्याख्याता विनोद कुमार ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में रूपसिंह प्रथम, बांकसिंह द्वितीय तथा ईश्वरसिंह तृतीय रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में बांकसिंह प्रथम, गणपतसिंह द्वितीय व राकेश कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता डॉ.दीप्ति राठौड़ व अंजु सुथार ने संपन्न करवाई। दोनों प्रतियोगिता में परमेश्वरी प्रथम, देवयानी द्वितीय व मधुबाला तृतीय रही। 400 मीटर पुरुष वर्ग में बांकसिंह, लूणकरण सेवर व प्रभुराम तथा महिला वर्ग में अंजु राजपुरोहित प्रथम, मधुबाला द्वितीय व प्रमिला तृतीय रही।डॉ.एन.एस पंवार के निर्देशन में आठ सौ मीटर एवं सोलह सौ मीटर दौड़ आयोजित हुई जिसमें बांकसिंह, सोहराब खान व ईश्वरसिंह आठ सौ मीटर दौड़ में तथा प्रेमसिंह, सोहराब खान व गणेशाराम सोलह सौ मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।


व्याख्याता नवलकिशोर के निर्देशन में शॉटपुट, तश्तरी फेंक व भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुरुष वर्ग में शॉट पुट में गणपतसिंह, तोगाराम तथा दलपतसिंह, तश्तरी फेंक में हरदानराम, रेवंतसिंह, गणपतसिंह व भाला फेंक में गणपतसिंह, दलपत सिंह व हरदानराम प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
इसी तरह महिला वर्ग प्रतियोगिताएं डॉ.अंजु सुथार के निर्देशन में हुई जिसमें शॉटपुट में संतोष, अंजु तथा देवयानी, तश्तरी फेंक में संतोष, देवयानी तथा परमेश्वर व भाला फेंक में परमेश्वरी, देवयानी तथा संतोष प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में गणपतसिंह प्रथम, जुझारसिंह द्वितीय व बांकसिंह तृतीय रहे। प्रतियोगिताएं व्याख्याता उम्मेदसिंह गोदारा व विनोद कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई।