पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘कर्मचारी निष्ठा से लक्ष्य प्राप्त करें’

‘कर्मचारी निष्ठा से लक्ष्य प्राप्त करें’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा में शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष एस.पी श्रीमाली ने कहा कि मार्च-2014 तक कुल 501 शाखाओं के माध्यम से राजस्थान के 12 जिलों में बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक की समस्त शाखा सीबीएस प्लेट फार्म से जुड़ गए हैं। बैंक अध्यक्ष ने कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर निष्ठा से कार्य कर लक्ष्य प्राप्त करने तथा व्यवसाय को उच्चतम स्तर तक ले जाने की अपील की। समस्त शाखाओं में निफ्ट सुविधा दे दी गई है। बैंक शीघ्र ही ग्राहकों को एटीएम कार्ड जारी करने के साथ एसएमएस अलर्ट सुविधा देने जा रही है। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि बैंक शाखाएं अपने सेवा क्षेत्र में प्रत्येक आमजन को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा देने के साथ ही उनको बैंकिंग सेवाएं देने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक परिवार को वित्तीय समायोजन कार्यक्रम में जोडऩे के उद्देश्य से नो फ्रिल खाता, डीबीटी योजना, आवृत्ति जमा एवं बचत खाता तत्काल खोलने एवं बैंक सेवा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की योजनाओं में शाखाओं को विशेष कर केसीसी, आवास ऋण, एसएमई ऋण योजनाओं के तहत पात्रता प्राप्त आवेदकों को ऋण देने के कार्यक्रम को गति देकर 2014 तक 10 हजार करोड़ के कुल व्यवसाय का लक्ष्य पाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक गंगासिंह राठौड़ ने बैंक के प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारी सभी पैरामीटर में बेहतर कार्य कर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें। सम्मेलन में कई सदस्यों ने भाग लिया।