पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

योग के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन परियोजना रामसर व सनावड़ा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में हुआ। आयोजक प्रचेता अणदाराम चौधरी ने राष्ट्रीय दिवस पर लिंगानुपात में गिरावट, भ्रूण हत्या समाज में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा कौशल के साथ योग की जानकारी दी। पर्यवेक्षक अमृत राठौड़ ने बालिका शिक्षा व बाल विवाह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान अणदाराम ने बालिकाओं को वाद-विवाद, प्रश्नमंच व चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। साथिन धर्मी देवी ने किशोरी बालिकाओं को सबल योजना के बारे में बताया।
नोखड़ा व सिणधरी में भी हुआ आयोजन
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन परियोजना नोखड़ा व सिणधरी में किया गया।
परियोजना अधिकारी नोखड़ा उम्मेदसिंह ने कार्यक्रम में आई किशोरी बालिकाओं को भू्रण हत्या व सबला योजना की जानकारी दी। आयोजक प्रचेता हरजीराम चौधरी ने बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के गुर बताए। कार्यक्रम का संचालन हंस
कुमार ने किया।