पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति व सद्भाव कायम रखें: शर्मा

शांति व सद्भाव कायम रखें: शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर.
समाज में शांति व्यवस्था एवं सद्भाव कायम करने के उद्देश्य से जनता व पुलिस के बीच आपसी सहयोग व समन्वय जरूरी है। यह विचार शुक्रवार को जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों की बैठक में एसपी हेमंत शर्मा ने रखे। बैठक में कलेक्टर भानु प्रकाश एटुरू, एडीएम अरुण पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एलआर गुगरवाल सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जिले में घटित साम्प्रदायिक, धार्मिक विवादों को सद्भावनापूर्वक निपटाने तथा आपराधिक घटनाओं की पुलिस व प्रशासन को समय पर सूचना देने को लेकर सीएलजी सदस्यों को जानकारी दी गई। बैठक में यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति तथा अतिक्रमण सहित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद आयुक्त के साथ सीधा संवाद कर उन्हें यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए पार्किंग, क्रेन व दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाने के लिए चर्चा की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों को थाना क्षेत्रों में घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में एएसपी रघुनाथ गर्ग, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर राकेश शर्मा, बाड़मेर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गौतम, जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर परिषद आलोक श्रीवास्तव, थानाधिकारी सदर ओमप्रकाश उज्जवल, कोतवाल कैलाशचंद्र मीणा, सदर ग्रामीण थानाधिकारी मिठुलाल सहित जिले के अन्य थानाधिकारी भी मौजूद रहे।