बाल-विवाह प्रगतिशील समाज का अवरोधक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
उरमूल व युनिसेफ के सहयोग से जिलें में बाल विवाह को रोकने के लिए संचालित हो रही परियोजना गल्र्स नॉट ब्राइड के तहत संचालित किए जा रहे युवाओं के प्रशिक्षण शिविर में जिला समन्वयक पंकज केवलिया ने बताया कि बाल विवाह प्रगतिशील समाज का अवरोधक है। जिला समन्वयक पंकज केवलिया ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए बताया कि अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह का समर्थन, आयोजन व सहभागिता करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपराधी की श्रेणी में रखा गया है। शिविर के दौरान उरमूल की संकुल समन्वयक सज्जन भाटी ने संस्था द्वारा किए गए गांववार सर्वे की संभागियों के साथ समीक्षा की और बाल विवाह के कुप्रभावों के बारे में चर्चा की।
उरमूल की संकुल समन्वयक नीतू परिहार वर्तमान में भारत व विश्व में हो रहे बाल विवाह के प्रतिशत व कारणों पर चर्चा की।