पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड रिबन क्लब ने कच्ची बस्ती में जगाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

रेड रिबन क्लब ने कच्ची बस्ती में जगाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय के रुणझुण सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को रेड रिबन क्लब की तरफ से कच्ची बस्ती की महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता तथा रक्त दान के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. पीके. जोशी ने बताया कि रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने महिलाओं से साक्षात्कार लिए। दल का मार्गदर्शन डा. रमा अरोड़ा ने किया। छात्राओं ने साबुन तथा बिस्किट वितरित किए। बच्चों को गर्म कपड़े बांटे तथा इन्हे स्वच्छता के बारे में बताया। किशोर लड़कियों को एनिमिया की जानकारी दी और उन्हें हरी सब्जियों तथा फ लो का महत्व बताया। रेड रिबन क्लब की कुसुम, उषा, दीक्षा, हितेश्वरी, श्रवण रतनू, लाछा, बादू, रजिया, नीलम, गायत्री, इंद्रा, आदि छात्राओं ने शिविर का संयोजन किया।
दूसरे सत्र में छात्राओं को चूंधी गणेश मंदिर का भ्रमण करवाया गया तथा इस पारंपरिक व धार्मिक स्थान का अवलोकन करवाया गया। भ्रमण का संयोजन सतैन्द्रसिंह मीणा, डा. रमा अरोड़ा, तथा भागीरथ सिंह चौधरी ने किया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित किया। इसके बाद एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित कि गई जिसमे रजिया मेहर प्रथम, दीक्षा आचार्य द्वितीय तथा लाछा तृतीय रही। सुर और ताल पर आधारित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डा. एस. एस. परमार, अशोक आर्य, मनीष भाटी, डा. वीएन पाडेंय, उपस्थित थे। शनिवार को कैरम तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।