पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी कैंप में सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें : परिहार

विद्यार्थी कैंप में सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें : परिहार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यज - बालोतरा
शहर की राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य एवं समाज सेवा पांच दिवसीय शिविर का समापन समारोह पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए परिहार ने कहा कि विद्यार्थी शिविर के दौरान सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें। श्रमदान व समाज सेवा नवीन प्रेरणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में शिविरार्थियों का योगदान आवश्यक है। आत्मनिर्भर बनने के गुर सीख कर विद्यार्थी राष्ट्रसेवा में कर्मठता से भूमिका निभाएं। शिविर प्रभारी गणेश कुमार गोदारा ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पांच दिवसीय एसयूपीडल्यू शिविर में छात्रों ने श्रमदान कर स्कूल भवन को रंग रोगन, मैदान की सफाई, कंटीली झांडिया काटकर कार्य किया। शिविर के दौरान चार दल महात्मा गांधी दल, सुभाषदल, छत्रपति शिवाजी दल, महाराणा प्रताप दल के बीच पर्यावरण संरक्षण की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कृष्णकुमार व हरचंदकुमार छत्रपति शिवाजी दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शंभूदान बारहट ने किया। पारी प्रभारी रमेशकुमार दवे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान लालंचद, भंवरलाल सोनी, आसुराम मेघवंशी, सूरजप्रकाश सोनी, वरिष्ठ अध्यापक कार्यालय सहायक रामदयाल मीना सहित छात्रगण मौजूद थे।