- Hindi News
- विद्यार्थी कैंप में सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें : परिहार
विद्यार्थी कैंप में सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें : परिहार
: बालोतरा. क्लास रूम में भी यूं दुबक कर बैठे नजर आए बच्चे।
राउमावि में आयोजित शिविर का समापन
सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में लिया भाग
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
श्री क्षत्रिय युवक संघ संस्थापक व बाड़मेर के प्रथम सांसद तनसिंह जयंती की पूर्व संध्या पर मातेश्वरी विद्या मंदिर भिंयाड़ में सामान्य ज्ञान व सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 350 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमें महेन्द्रदान, रेणू जांगिड़, कल्याण सिंह, भूरदास, महिपालदान, आसूदान, महिपाल जांगिड,़ छगन सिंह, मेहताब सिंह अव्वल रहे।
राजेंद्र सिंह भिंयाड़ ने कार्यक्रम में तनसिंह के जीवन परिचय की जानकारी देने के साथ ही उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सीख दी गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
भास्कर न्यज - बालोतरा
शहर की राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य एवं समाज सेवा पांच दिवसीय शिविर का समापन समारोह पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए परिहार ने कहा कि विद्यार्थी शिविर के दौरान सीखे ज्ञान को जीवन में उतारें। श्रमदान व समाज सेवा नवीन प्रेरणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में शिविरार्थियों का योगदान आवश्यक है। आत्मनिर्भर बनने के गुर सीख कर विद्यार्थी राष्ट्रसेवा में कर्मठता से भूमिका निभाएं। शिविर प्रभारी गणेश कुमार गोदारा ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पांच दिवसीय एसयूपीडल्यू शिविर में छात्रों ने श्रमदान कर स्कूल भवन को रंग रोगन, मैदान की सफाई, कंटीली झांडिया काटकर कार्य किया। शिविर के दौरान चार दल महात्मा गांधी दल, सुभाषदल, छत्रपति शिवाजी दल, महाराणा प्रताप दल के बीच पर्यावरण संरक्षण की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कृष्णकुमार व हरचंदकुमार छत्रपति शिवाजी दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शंभूदान बारहट ने किया। पारी प्रभारी रमेशकुमार दवे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान लालंचद, भंवरलाल सोनी, आसुराम मेघवंशी, सूरजप्रकाश सोनी, वरिष्ठ अध्यापक कार्यालय सहायक रामदयाल मीना सहित छात्रगण मौजूद थे।
सफाई कार्य का बहिष्कार
समदड़ी. ग्राम पंचायत समदड़ी के सफाई कार्मिक के साथ मारपीट के बाद पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार नहीं पर ग्राम पंचायत के सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार किया। गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत सब्जी के ठेलों को गौर का चौक से हटाते समय सफाई कर्मचारी हीरालाल के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में क्रॉस केस दर्ज करवाए गए थे।
क्चक्चक्च
किसान संघ की बैठक आज
बालोतरा. भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक शनिवार को तहसील अध्यक्ष अखाराम चौधरी की अध्यक्षता में स्थानीय डाक बंगले में आयोजित होगी। संघ उपाध्यक्ष अर्जुनराम रैवाड़ा ने बताया कि मौसम बीमा को हटाकर फसल बीमा लागू करने, किसानों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने व किसानों के लिए बजरी में छूट दिलाने सहित कई मांगों को लेकर किसान संघ के पदाधिकारी व सदस्य बैठक में चर्चा करेंगे।
क्चक्चक्च