पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने का सुझाव

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने का सुझाव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बाड़मेर
सरहदी जिले के चौहटन पंचायत समिति की प्रधान शमा खान ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस घोषणा पत्र समिति में कई सुझाव दिए। उनके प्रस्तुतिकरण से प्रभावित हो राहुल गांधी ने विशेष तौर से उनसे सुझाव मांगें। दिल्ली में शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र के लिए देशभर से चुनिंदा दो सौ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया।
बाड़मेर जिले से चौहटन प्रधान शमा खान को भी आमंत्रित किया गया। शमा खान ने समिति के समक्ष सुझाव रखे की पार्टी के जो कार्यकर्ता सरकारी पद पर पहुंच जाते हैं। उन्हें संगठन के काम में भी जोडऩा चाहिए ताकि संगठन से आमआदमी का जुड़ाव उनके जरिए हो सके। उन्होंने सुझाव रखा कि जनप्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का होना जरूरी है। पंचायत राज में आरक्षण के साथ जुडऩे वाले जनप्रतिनिधि का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। शिक्षा के अभाव में जनप्रतिनिधियों को योजनाओं का ज्ञान नहीं होता और न ही पार्टी की नीतियों का। उन्होंने कांग्रेस में युवाओं को विशेष तरजीह देने का भी सुझाव दिया।बैठक में उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी रखी।