तनसिंह जयंती पर आज आयोजन
भास्कर न्यूज - बालोतरा
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की जयंती 25 जनवरी को सिवाना स्थित राजपूत छात्रावास में मनाई जाएगी। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। मुय समारोह दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।
संघ के समन्वयक चंदनसिंह चांदेसरा व राणसिंह ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों की बैठक में तनसिंह जयंती समारोह की व्यवस्थाओं का जिमा स्वयंसेवकों को सौंपा गया। जयंती महोत्सव को लेकर बालोतरा व सिवाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संघ के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान कर अधिकाधिक लोगों को समारोह में भाग लेने का आह्वान किया।
जनसंपर्क किया : तनसिंह जयंती समारोह को लेकर जनसंपर्क जोरों पर है। स्वयंसेवक राणसिंह टापरा ने जसोल, मेवानगर, वरिया, तगजी भगजी व टापरा तथा कुंदनसिंह तिलवाड़ा ने सिमालिया, बोरावास, तिलवाड़ा का संपर्क किया। वहीं सिवाना क्षेत्र में रिड़मलसिंह बैरसियाला एवं छतरसिंह देवंदी, नरपतसिंह रामदेरिया, शेरसिंह तिरगटी तथा भंवरसिंह कूंपावास ने मेली, बामसीन, कूंपावास, किटनोद, सराणा, कनाना आदि क्षेत्रों में संपर्क कर लोगों को अधिकाधिक संया में तनसिंह जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।
राजपूत छात्रावास में कार्यक्रम : सिवाना. श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह जयंती कस्बे के कल्ला रायमलोत राजपूत छात्रावास में 25 जनवरी को मनाई जाएगी।
जयंती को लेकर गुरुवार को राजपूत समाज के बंधुओं की ओर से गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे गए। स्वयंसेवक गणपतसिंह गोलिया, जसवंतसिंह सिणेर, हिंदूसिंह सिणेर, पाबूसिंह, धीरेंद्रसिंह कुशीप ने समाज बंधुओं कार्यक्रम में भाग लेने का न्यौता दिया।