अवैध शराब बरामद
बाड़मेर. कोतवाली पुलिस ने रोहिड़ा पाड़े में एक जने के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वीरू लौहार पुत्र बाबू लौहार निवासी रोहिड़ा पाडा को गिरफ्तार कर 5 बोतल व 9 पव्वे हरियाणा निर्मित शराब बरामद की।
ध्वनि प्रदूषण करता गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने एक टैक्सी चालक को तेज आवाज में टेप बजाने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र द्वारकाराम माली निवासी बलदेव नगर तेज आवाज में टेप बजा रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया।
बोलेरो चोर को जेल भेजा: दो दिन पूर्व तनसिंह सर्किल के पास चोरी की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किए युवक स्वरूपसिंह पुत्र भैरसिंह राजपूत निवासी गेंहूं को शुक्रवार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।