पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस आज, कर्मचारी होंगे सम्मानित

मतदाता दिवस आज, कर्मचारी होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. कोतवाली पुलिस ने रोहिड़ा पाड़े में एक जने के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वीरू लौहार पुत्र बाबू लौहार निवासी रोहिड़ा पाडा को गिरफ्तार कर 5 बोतल व 9 पव्वे हरियाणा निर्मित शराब बरामद की।

ध्वनि प्रदूषण करता गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने एक टैक्सी चालक को तेज आवाज में टेप बजाने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र द्वारकाराम माली निवासी बलदेव नगर तेज आवाज में टेप बजा रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया।

बोलेरो चोर को जेल भेजा: दो दिन पूर्व तनसिंह सर्किल के पास चोरी की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किए युवक स्वरूपसिंह पुत्र भैरसिंह राजपूत निवासी गेंहूं को शुक्रवार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

इनका होगा सम्मान

इनमें शिव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानाध्यापक कैलाश चन्द गोयल, अध्यापक सांवतसिंह, केशर दान, वरिष्ठ अध्यापक देवीसिंह राठौड़, बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में अध्यापक भंवरलाल खोरवाल, अध्यापिका भगवती शर्मा, प्रबोधक शोभाल खान, अध्यापक विजयसिंह, बायतु विधानसभा क्षेत्र में कनिष्ठ लिपिक गौतम चंद, चूना राम, अध्यापक शेराराम तथा वरिष्ठ अध्यापक जूझाराम, बालोतरा विधानसभा क्षेत्र में अध्यापक तेजप्रकाश वैष्णव, कांतिलाल व्यास, वरिष्ठ अध्यापक भगवानसिंह, एबीईईओ पूनमचंद परमार, सिवाना विधानसभा क्षेत्र में प्रबोधक नृसिंह पालसिंह, पटवारी ईश्वरलाल पूनिया, गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में पटवारी मंगलाराम तथा प्रधानाध्यापक भीखाराम एवं चौहटन विधानसभा क्षेत्र में प्रधानाचार्य केशर दान, भू अभिलेख निरीक्षक भंवरलाल, वरिष्ठ लिपिक गौतम चन्द सेठिया को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह स्वीप में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं में शुभम संस्थान बाड़मेर तथा नेहरू नवयुवक मंडल चौहटन व रोहिड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा।



भास्कर न्यज - बाड़मेर

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर में जिला स्तरीय समारोह तथा जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ((एसडीएम)) मुख्यालय एवं प्रत्येक मतदान केंद्र पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव 2013 में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा स्वीप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।





सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग

बाड़मेर. श्री क्षत्रिय युवक संघ संस्थापक व बाड़मेर के प्रथम सांसद तनसिंह जयंती की पूर्व संध्या पर मातेश्वरी विद्या मंदिर भिंयाड़ में सामान्य ज्ञान व सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 350 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमें महेन्द्रदान, रेणू जांगिड़, कल्याण सिंह, भूरदास, महिपालदान, आसूदान, महिपाल जांगिड,़ छगन सिंह, मेहताब सिंह अव्वल रहे। राजेंद्र सिंह भिंयाड़ ने कार्यक्रम में तनसिंह के जीवन परिचय की जानकारी देने के साथ ही उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सीख दी गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

क्चक्चक्च

वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ ध्वजारोहण१६