सुरक्षा के साथ चूक भी
बाड़मेर. गणतंत्र दिवस पर रविवार को आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। स्टेडियम परिसर में पुलिस जवान तैनात किए गए है, वे पल पल के घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हैं। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को डिस्कॉम की एक चूक भी सामने आई। परिसर में जमीन पर बिजली की केबल बिछी थी। जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। भास्कर फोटोग्राफर ने यह माजरा देखा तो नगरपरिषद प्रशासन को सूचना दी जिसपर कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर केबल को हटाया।
फोटो: भास्कर