पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 30 को

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 30 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. स्थानीय एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2013-14 का आयोजन 30 जनवरी सवेरे 10 बजे होगा। प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने बताया कि समारोह में जिन विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यक सप्ताह ‘रूणझुण 2013-14’ में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजय रहे हैं तथा वर्ष पर्यंत कॉलेज में आयोजित विविध गतिविधियों में विजय रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। प्राचार्या डॉ. आर्य ने सभी नियमित विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति देकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। प्राचार्या ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी होंगे।