पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक सेवकों ने ज्ञापन सौंपा

डाक सेवकों ने ज्ञापन सौंपा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी यूनियन की ओर से 20 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे देश में प्रदेश स्तरों पर ग्रामीण डाक सेवकों की चली भूख हड़ताल के अंतिम दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे जयपुर में ग्रामीण डाक सेवकों ने राजस्थान के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल को ज्ञापन सौंपा। भूख हड़ताल समाप्त कर बालोतरा लौटे यूनियन के जोधपुर संभागीय सचिव हरिराम जसोल ने बताया कि पांच दिन चली भूख हड़ताल में हर दिन 6-6 जिलों के लोगों ने अलग-अलग भूख हड़ताल कर अनशन किया। जसोल ने बताया कि भूख हड़ताल के अंतिम दिन बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, चुरु, श्रीगंगानगर, जयपुर के डाक सेवकों ने शहीद स्थल जयपुर में भूख हड़ताल की। उसके बाद
रैली निकाल कर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल राजस्थान को 10 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की।



बालोतरा. राजकीय नाहटा अस्पताल के सामने, मौलाना अब्दुल कलाम स्कूल के पीछे स्थित सिद्धी विनायक अस्पताल बालोतरा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निशुल्क परामर्श शिविर 27 जनवरी को आयोजित होगा। अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नवजात व शिशु रोग विशेषज्ञ की 24 घंटे आपातकालीन सेवा की सुविधा है।