पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बालोतरा
आम आदमी पार्टी की बैठक शनिवार को स्थानीय महावीर उद्यान में आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के रणवीरसिंह भादू ने शिरकत की।
बैठक में भादू ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है, जो भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त शासन देगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता 26 जनवरी तक निशुल्क है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता दिलाई जाए। बैठक में दलपतसिंह राणीगांव, जगदीश सिंह राजपुरोहित, भूराराम, हरीशकुमार, मौलाना जाकब खां, भीखाराम गोदारा सहित शहर के आम आदमियों ने शिरकत की। इस दौरान कौसलाराम, किशन, धर्माराम, डूंगराराम, सुनिल, श्रवण, धूधर महाराज सहित लोग मौजूद थे। उनहोंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता के लिए 27 जनवरी को स्थानीय डाक बंगले के आगे कैंप लगाया जाएगा।