उमंग 2014 का समापन
बालोतरा. हिमाड़ा स्थित प्रज्ञान रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम उमंग 2014 के अंतिम दिन शनिवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेल प्रभारी इंजीनियर जयेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट, टेबल टेनिस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, कब्बडी, रस्सा-कस्सी तथा चित्रकला, क्वीज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में वीरेंद्रकुमार प्रथम वर्ष व किशोरकुमार द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्वीज प्रतियोगिता में यशपाल गर्ग व भगवानाराम टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर व 200 मीटर रेस में ओमप्रकाश प्रथम वर्ष व ठाकराराम द्वितीय वर्ष के छात्र प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पवन गहलोत द्वितीय वर्ष सिविल विजयी रहा। कब्बडी प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही। क्रिकेट का फाइनल मैच प्रथम वर्ष तथा इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम वर्ष विजय रही। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका इंजीनियर कपिल कंसल, पुनीत शर्मा, कमलेश, कमलेश बामणिया, कानाराम, विक्रमसिंह आदि ने निभाई।
क्रिकेट व बैडमिंटन के हुए रोचक मुकाबले
बालोतरा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेक्निक कॉलेज असाडा में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम उड़ान 2014 के चौथे दिन शनिवार को क्रिकेट और बैडमिंटन के फाइनल मैच खेले गए। निदेशक कैलाश लोहिया ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रथम वर्ष सिविल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में द्वितीय वर्ष सिविल ने बाजी मारी। वॉलीबॉल का फाइनल मैच कल सवेरे खेला जाएगा।
:बालोतरा. ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन