पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षित बेरोजगारों को दी ऋण संबंधी जानकारी

शिक्षित बेरोजगारों को दी ऋण संबंधी जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा कलेक्ट्रेट में ग्राहक सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य प्रबंधक एल.आर.वर्मा ने बताया कि शाखा कलेक्ट्रेट में समय-समय पर ग्राहक सेवा समिति की विभिन्न अंतराल से बैठकों का आयोजन होता है। बैठक में बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, आवास ऋण, कार ऋण व शिक्षित बेरोजगार को दिए जाने वाले ऋणों की जानकारी दी गई। मुख्य प्रबंधक जयपुर एम.के शर्मा ने ग्राहक सेवा समिति के लिए बैंक की ग्राहकों को दी जाने वाली बेहतर ग्राहक सेवा के बारे में जानकारी दी। बैठक में सुमेरसिंह शेखावत ने कहा कि शाखाएं ग्राहकों के सुझाव पर अमल करते हुए इस तरह का बेहतरीन वातावरण बनाएं ताकि ग्राहकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो। बैठक में हिंदी मानसेवी प्रतिनिधि भंवरलाल जैलिया, वरिष्ठ गोविंददान देथा, अरविंद कुमार, आसूलाल छाजेड़, मदनसिंह, पारसमल जैन, पेट्रोल पंप, मनोहरलाल अग्रवाल, नारायणसिंह चाडी, जितेंद्र चौधरी, जीवण माली, संजय जोशी, गुलाम मुस्तफा, सलीम, रहमतुला, इनायत, योगेंद्रसिंह कपूरड़ी, लाधुराम प्रजापत, इंद्रसिंह शेखावत, इंद्रप्रकाश पुरोहित व चंद्रभानसिंह मौजूद थे।