पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक बताएं वे रिफाइनरी के पक्ष में है या नहीं : प्रजापत

विधायक बताएं वे रिफाइनरी के पक्ष में है या नहीं : प्रजापत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बालोतरा
कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने स्थानीय विधायक अमराराम चौधरी से आग्रह किया कि वे अपना विजन स्पष्ट करें कि वे रिफाइनरी के पक्ष में या विधानसभा में दिए गए अभिभाषण के। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में यह स्पष्ट करें अन्यथा विधायक के घर के आगे धरना देकर खुलासा करवाया जाएगा। प्रजापत ने कहा अगर चौधरी रिफाइनरी के पक्ष में है तो नेतृत्व करें, हम आपके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने आका व रिलायंस ग्रुप को खुश करने के लिए समीक्षा के नाम पर रिफाइनरी लगाने का निर्णय लंबित किया जा रहा है। प्रजापत स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी रिफाइनरी मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान देकर जनता को भ्रमित किया है। रिफाइनरी लगने से नमक की खानों पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। पूर्व कांग्रेस सरकार ने खनन मालिकों के हितों का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर रिफाइनरी अन्यत्र नहीं जाने देंगे। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुददे पर हम सरकार के साथ है। स्थानीय विधायक रिफाइनरी की पैरवी करते है तो हम साथ देंगे। यदि मंत्री पद के लोभ में विरोध किया और रिफाइनरी नहीं लगी अथवा अन्य स्थान पर ले जाने क प्रयास हुआ तो कांग्रेस आम जनता के साथ सड़कों पर आंदोलन करेगी।



धरना जारी



रिफाइनरी पर भटके तो लाशों से गुजरेंगे