पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के प्रति सचेत रहें मतदाता : खां

मतदान के प्रति सचेत रहें मतदाता : खां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बालोतरा
पंचायत समिति सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अयूब खां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
उपखंड अधिकारी खां ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता जागरूक होकर मतदान के प्रति सदा सचेत रहे। हर वर्ष 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड बनवाना चाहिए। जिनकी आयु 18 पूर्ण हो गई है, वे विद्यार्थी भी अपने क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क कर फॉमें संख्या 6 की पूर्ति कर अपना वोटर कार्ड बनाएं। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी सविता टी चौधरी ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए मतदाता जागरूक होकर अवश्य मतदान करें। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हुकमाराम भील, प्राध्यापक सालगराम परिहार, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूनमचंद परमार की देखरेख में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सभागार भवन में किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी परिहार ने बताया कि निबंध में निर्मलसिंह राउमावि बालोतरा प्रथम, माया आर्य राबाउमावि बालोतरा द्वितीय तथा मुकेश राउमावि बालोतरा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में नीलम कंवर राउमावि बालोतरा प्रथम, रीना दवे द्वितीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में नाभा पालीवाल राबाउमावि बालोतरा प्रथम, मुस्कान राबाउमावि बालोतरा द्वितीय तथा सुमन पटेल राबाउमावि बालोतरा तृतीय स्थान पर रही। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दौरान राउमावि बालोतरा, राबाउमावि बालोतरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका साथिन, बीएलओ आदि ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को उपखंड अधिकारी खां, विकास अधिकारी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक भगवानसिंह राजपुरोहित ने किया। इस दौरान माणकचंद कच्छवाह, गायत्री लाडला, हनुमंत सोनी, अशोक पंवार, शारीरिक शिक्षक राजेंद्रपाल, ओमप्रकाश जीनगर, ब्लॉक समन्वयक साक्षरता कमलकिशोर जोशी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
एमबीआर कॉलेज में हुआ आयोजन- स्थानीय एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्या डॉ. विमला आर्य ने बताया कि कॉलेजों व स्कूलों में छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डॉ. आर्य ने छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई तथा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नेमीचंद मेघवाल, महासचिव मुकेश माली, संयुक्त सचिव रमेश माली, सांस्कृतिक सचिव सुरेश टेलर, खेल सचिव रितिक पंचारिया, भंवरलाल सारण, प्रवीण टांक, सवाईसिंह हेगड़े, श्रवण सोलंकी, विक्रम सैन सहित छात्रगण मौजूद थे।
युवा मतदान में आगे रहें: भायल
सिवाना. युवाओं को मतदान में अहम भूमिका निभानी चाहिए। 18 साल के युवा मतदान सूचियों में अपना नाम जुड़वाकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ये उद्बोधन विधायक हमीरसिंह भायल ने शनिवार को राजकीय बालिका उमावि प्रांगण में व्यक्त किए। उपखंड अधिकारी गोमती शर्मा ने कहा कि मतदान सूची से वंचित नाम जोडऩे के कार्य में बीएलओ महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। पूर्व प्रधान मूलसिंह भायल, तहसीलदार हड़मानराम चौधरी, पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल, महेंद्र छाजेड़, समदड़ी तहसीलदार ब्रदीदान चारण, उप सरपंच रमेश सांखला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल, बीईईओ सोनाराम गर्ग, सहायक अभियंता चंपालाल बामणिया, सीआई सुमेरसिंह राठौड़, जाकिर हुसैन, यासीन खां मौजूद थे।
भाषण व चित्र प्रतियोगिता- मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राउमावि प्रांगण में भाषण एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरूणसिंह, द्वितीय स्थान पर छात्र दीपक ओझा तथा तृतीय स्थान कमलेशकुमार व गौतम रहे। इसी प्रकार पोस्टर विमोचन प्रतियोगिता हरिचंद मीणा के निर्देशन में हुई। मतदाता जागरूकता विषय पर प्रेरक चित्र बनाने में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छात्र विजयसिंह, द्वितीय स्थान पर गोपालसिंह व फारूख खां तथा तृतीय स्थान पर छात्रा विलास कंवर रही।
जसोल. ग्राम पंचायत जसोल में मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी दी। बूथ संख्या 57 से 64 तक के बूथ लेवल अधिकारी बुधाराम भील, कृष्णसिंह राजपुरोहित, प्रतापसिंह राव, अशोक मालवीय, तुलछाराम चौधरी, देवेंद्र दवे, ठाकराराम प्रजापत एवं बेसराराम प्रजापत ने संबंधित बूथ के नवीन मतदाताओं को परिचय पत्र वितरित किए। इस दौरान सरपंच मंजूदेवी बारेसा व प्रधानाचार्य मानाराम जोगसन ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राखी. राखी व मोतीसरा में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राखी के सीनियर सैकंडरी स्कूल के बूथ छात्रों की ओर से रैली निकाली गई।
नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होने का संकल्प करवाया। इस दौरान राउमावि के प्रधानाचार्य जोरावरसिंह चौहान, नोडल अधिकारी गोकुलसिंह, बीएलओ गणेशाराम भील, जेताराम प्रजापत, बाबूलाल भील, ग्रामसेवक नाथूसिंह सोलंकी, महेंद्रसिंह राव, नरेंद्रसिंह राव, नारायणराम भील सहित लोग मौजूद थे।
मोकलसर. क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 185 से 189 तक के मतदान केंद्रों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी के साथ पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने भाग लिया।