पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमंग के साथ मनाएंगे गणतंत्र दिवस

उमंग के साथ मनाएंगे गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शहीद भगतसिंह सभा स्थल पर आयोजित होगा। सुबह 9 बजे उपखंड अधिकारी अयूब खां ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगरपरिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि मुख्य समारोह में सभापति महेश बी चौहान सहित पार्षद गण व अन्य अतिथि शिरकत करेंगे। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मुख्य अतिथि की ओर से परेड का निरीक्षण, सामूहिक गीत, छात्र-छात्राओं की ओर से सामूहिक मार्च पास्ट एवं स्काउट की ओर से व्यायाम प्रदर्शन, गेर नृत्य का आयोजन व झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद पर सवेरे 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
सिवाना में हर्षोल्लास से मनाएंगे राष्ट्रीय पर्व-सिवाना. मुख्य समारोह कस्बे के राउमावि प्रांगण में आयोजित होगा। सवेरे 9 बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान होगा। सामूहिक रूप से छात्र-छात्राओं की ओर से मार्च-पास्र्ट, व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
34 जने होंगे सम्मानित - गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से सराहनीय कार्य करने वाले 34 जनों को एसडीएम गोमती शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी तेजराज गुलेच्छा, इशाक खां, जेठमल तातेड़ तहसीलदार हड़मानराम चौधरी, शैतानसिंह भाटी वरिष्ठ अध्यापक खंडप, लक्ष्मीनारायण कनिष्ठ लिपिक सिवाना, सोनाराम पटेल पटवारी सिवाना, पुष्पेंद्रसिंह राजपुरोहित छात्र खेतेश्वर आदर्श मावि मायलावास, हितेष अग्रवाल सिवाना, बाली चौधरी वार्डन मायलावास, विष्णु प्रजापत पटवारी सिणधरी, चैलाराम बीएलओ भाटी खेड़ा, रमेश जांगिड़ बीएलओ सिवाना, सीमा राठौड़ विद्यार्थी मित्र सिवाना, ममता सोनी अ सिवाना, भसराराम राणा बीएलओ सरवड़ी, वासुदेव परमार बीएलओ हेमावास, जयंतीलाल सोलंकी वरिष्ठ अध्यापक कुंडल, रामलाल परमार पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी सिवाना, ओमप्रकाश सोनी शिक्षक जेठंतरी, हरीश जैन समाजसेवी, मानाराम पटेल प्रधानाध्यापक पातों का वाड़ा, हीराराम गर्ग प्रधानाध्यापक खरंटिया, जोगराजसिंह कार्मिक कॉपरेटिव बैंक सिवाना, रिड़मलसिंह प्रबोधक इंद्राणा, रामवीरसिंह वरिष्ठ अध्यापक पादरू, लालाराम परमार प्रधानाध्यापक कमो का वाड़ा, राजूसिंह शिक्षक पादरली कल्ला, लोकेशकुमार शिक्षक भीम गौड़ा सम्मानित होंगे।
समदड़ी में 29 जने होंगे सम्मानित- समदड़ी. तहसील स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राउमावि स्टेशन रोड नए परिसर में मनाया जाएगा। सवेरे 9 बजे तहसीलदार बद्रीदान चारण ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 29 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमाराम डोगियाल, मेलनर्स हंजारीमल, कंप्यूटर ऑपरेटर रमेशकुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंपालाल, बालिका स्कूल बारहवी बोर्ड परीक्षा में प्रथम छात्रा पिंकी चौधरी, दसवी बोर्ड परीक्षा में प्रथम छात्रा मुस्कान व्यास, प्रधानाचार्य सीमा जैन, वरिष्ठ अध्यापिका रेखा यादव, कनिष्ठ लिपिक नरसिंगराम चौधरी रानीदेशीपुरा, बीएलओ में सहयोगी श्यामसुंदर दवे, अंबाशंकर सोनी, संदीप अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोतम सोनी, सहायक कर्मचारी तहसील कार्यालय घेवरराम, वाहन चालक मोहम्मद हुसैन, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए इंद्रगिरी गोस्वामी, पटवारी सेवाली कूकाराम, चैनमैन खेताराम समदड़ी, सफाई निरीक्षक देवेंद्र प्रजापत व राजूसिंह, सफाई कर्मचारी ज्ञानचंद घुसर आदि को प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जसोल. स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर नाकोड़ा रोड जसोल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। प्रधानाध्यापक श्रवणकुमार निंबार्क ने बताया कि डूंगरचंद माली की ओर तिरंगा फहराया जाएगा। उपाध्यक्ष नरेंद्रकुमार गर्ग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राखी. राउमावि राखी के प्रांगण में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य जोरावरसिंह चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सवेरे 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। भगाराम चौधरी की ओर भोजन की व्यवस्था रखी गई है।