संगठन में तनसिंह का योगदान अहम रहा
बाड़मेर. संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंह की 91वीं जयंती मनाई गई। सोसायटी के मीडिया प्रभारी रामकिशोर बिश्नोई ने बताया कि सोसायटी के क्षेत्रीय कार्यालय व शाखाओं में जयंती हर्षोल्लास से मनाई। सोसायटी के केंद्रीय कार्यालय जोधपुर में सुबह 9:0 बजे सोसायटी के कर्मचारियों ने मनाई। केंद्रीय कार्यालय के अधीक्षक जालिमसिंह व संजीवनी ग्रुप के जितेंद्रसिंह ने किया। कार्यक्रम में जालिमसिंह जोजावर ने कहा कि संगठन के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वासुदेव सिंह पाटोदा ने तनसिंह के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में शैतानसिंह ने आभार व्यक्त किया।