- Hindi News
- छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें : डॉ.लता
छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें : डॉ.लता
भास्कर न्यूज. बाड़मेर
युवा विकास केंद्र, पीजी कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.लता अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि परिवार व अन्य संबंधियों का भी ध्यान रखें। डॉ.अग्रवाल ने छात्राओं को पौष्टिक भोजन लेने की सलाह देते हुए दैनिक व्यायाम से होने वाले लाभ भी बताए। उन्होंने छात्राओं के समक्ष किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक बदलाव के संबंध में बताया कि उनके समक्ष आने वाली शारीरिक समस्याओं व उनके समाधान के लिए चर्चा की। अग्रवाल ने छात्राओं को तनावमुक्त रहने की सलाह दी। युवा विकास केंद्र के समन्वयक नवलकिशोर चौधरी ने भी छात्राओं को निसंकोच होकर समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा करने की सलाह दी तथा स्वस्थ रहने के गुर बताए। कार्यक्रम में डॉ.अंजु सुथार, डॉ.शिप्रा शाह ने विचार व्यक्त किए।
‘नई तकनीक से उत्पादन बढ़ाएं’
बाड़मेर. भारत का अनार उत्पादन का क्षेत्रफल में प्रथम स्थान है, लेकिन उत्पादकता बहुत की कम है। इसके लिए जरूरी है कि नई तकनीक एवं उचित वैज्ञानिक परामर्श के अनुसार अनार की खेती की जाए तो निसंदेह भारत अनार उत्पादन में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। ये विचार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उपमहानिदेषक ((कृषि प्रसार)) डॉ. के.डी. कोकाटे ने गांव जूना-मीठा-खेड़ा में केवीके दांता द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के अनार उत्पादक किसानों का एक समूह बनाकर आपसी बातचीत व अनुभवों का लाभ प्राप्त कर प्रति हैक्टर उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। कोकाटे ने जिले में बढ़ रहे बागवानी के क्षेत्रफल में वृद्धि पर प्रशंसा व्यक्त की। आलमसर में खजूर तथा केवीके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को देख किसानों से रूबरू हुए व उनकी समस्याओं को उचित समाधान करने का आश्वासन दिया। भा.कृ.अनु.परिषद के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक डॉ. वाई.वी.सिंह ने किसानों को संबोधित किया।