युवा परिषद की बैठक
बाड़मेर. कुशलवाटिका युवा परिषद की बैठक शनिवार को केवलचंद छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कुशलवाटिका युवा परिषद के प्रचारमंत्री सुनिल छाजेड़ ने बताया कि बैठक में 2 फरवरी 2014 को कुशलवाटिका जिन मंदिर की प्रथम वर्षगांठ व 13 फरवरी को सियाणी में मुमुक्षु पिंकी छाजेड़ की दीक्षा महोत्सव सहित साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा के मंगल प्रवेश पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। परिषद के कपिल मालू ने बताया कि बैठक में मानव सेवा के लिए रक्तदान शिविर व नए सदस्यों पर विचार विमर्श किया।