पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता का होना जरूरी’

‘मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता का होना जरूरी’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. मतदाता दिवस पर शनिवार को यहां गल्र्स कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला कलक्टर भानू पी. एटूरू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला प्रमुख मदन कौर सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाणियों की ढाणी में मतदान जागरूकता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएलओ जीवणाराम चौधरी ने नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी हनुमानराम चौधरी ने मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनराज चौहान भूघरराम, जीवणाराम, प्रेमलता ने, दीपाराम, गौरीशंकर, पोकरराम समेत कई जने मौजूद थे।
सिणधरी. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पंचायत समिति सभागार में मतदाता जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। तहसीलदार अशोक कुमार पटेल ने मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सिणधरी पंचायत के एईएन सुमेरसिंह ने अपने विचार रखे।
गुड़ामालानी. मतदाता दिवस पर उपखंड कार्यालय में मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र वितरित किए गए। मतदाताओं को मतदान जागरुकता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम राकेश कुमार यादव ने कहा कि नागरिक लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में उप अधीक्षक मंगलाराम चौधरी, तहसीलदार पूनाराम चौधरी, मोहनलाल सोनी, पटवारी ओमप्रकाश जांगिड़ ने भी अपने विचार रखे।
बायतु. राउमावि परिसर में मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम में एसडीएम आलोक जैन ने विद्यालय के नव पंजीकृत मतदाताओं से जागरुकता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान तहसीलदार द्वारकाप्रसाद शर्मा मौजूद थे।
राप्रावि कादरे की ढाणी ((दांता)) में मतदाता दिवस पर समाजसेवी व राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के जिला पाटवी रिड़मलसिंह दांता, विमला चौधरी वरिष्ठ कवि व साहित्यकार कमल शर्मा ‘राही’ ने जागरूकता पर काव्य पाठ किया।