समारोहपूर्वक मनाई तनसिंह जयंती
बाड़मेर. तनसिंह की 91वीं जयंती पर मल्लीनाथ राजपूत बोर्डिंग में महिपालसिंह चूली ने ध्वजारोहण किया। गोपालसिंह सुवाला ने बताया कि उनका चिंतन प्रेरक था। 22 वर्षीय युवक ने क्षत्रिय युवक संघ की स्थापना की। स्ंाघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक कमलसिंह चूली ने उनके जीवन के साथ बिताए
संस्मरण सुनाए।
उंडखा में जयंती मनाई
तनसिंह की 91वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई। समारोह में मलसिंह उंडखा, लूणसिंह महाबार, गिरधरसिंह उंडखा ने तनसिंह की जीवनी के बारे में बताया। कृष्णसिंह राणीगांव ने भी तनसिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह में धनसिंह उंडखा, तनसिंह महाबार, भगसिंह महाबार सहित महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।