- Hindi News
- ‘कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह करें काम’
‘कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह करें काम’
बाड़मेर. भाजपा नगर मंडल बाड़मेर की बैठक गोपीकिशन गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरूपसिंह राठौड़ व डॉ. प्रियंका चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुई।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए कार्यक्रमों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। गिरधरसिंह कोटड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत व लगन से अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में रही कमियों को ठीक करने पर जोर दिया तथा कहा कि पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह काम कर पार्टी को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाएं।
भाजपा के नगरमंत्री आनंद पुरोहित ने बताया कि बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरूपसिंह राठौड़, फूसाराम, पूर्व पार्षद अशरफ अली, बलवंतसिंह भाटी ने अपने सुझाव रखे। बैठक को प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, अंबालाल अलबेला, नगर उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, नगरमंत्री जीवाराम मेघवाल, पहाड़सिंह महेचा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री हरिसिंह
राठौड़ ने किया।
भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित