कुशलवाटिका की प्रथम वर्षगांठ 2 को
भास्कर न्यूज. बाड़मेर
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-15 पर स्थित कुशलवाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर, दादावाड़ी, नवग्रह मंदिर, अधिष्ठायक देवी-देव मंदिर व गुरु मंदिरों की प्रथम वर्षगांठ ध्वजारोहण कार्यक्रम आगामी 2 फरवरी को उपाध्याय प्रवर मणिप्रभसागर के आशीर्वाद एवं गुरुवर्या डॉ. विद्युतप्रभा आदि साध्वी वृंदों की पावन निश्रा में संपन्न होगा।कुशलवाटिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी. बोथरा एवं प्रचारमंत्री केवलचंद छाजेड़ ने बताया कि 2 फरवरी को सुबह 6 बजे अठारह अभिषेक, 7.30 बजे सतरह भेदी पूजा, 8.30 बजे सभी मंदिरों का ध्वजारोहण कार्यक्रम व 8.45 बजे मुनिसुव्रत स्वामी महापूजन होगा। मुख्य ध्वजा के लाभार्थी मथरी देवी विरधीचंद छाजेड़ परिवार हरसाणी हैं। इसी दिन वार्षिक चढ़ावों की बोलियां भी बोली जाएगी।